scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमदेशभारत ने अफगानिस्तान में गेहूं भेजने के लिए यूएनडब्ल्यूएफपी के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत ने अफगानिस्तान में गेहूं भेजने के लिए यूएनडब्ल्यूएफपी के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए

Text Size:

नयी दिल्ली, 31 मार्च (भाषा) भारत ने अफगानिस्तान में 10,000 मीट्रिक टन गेहूं की अगली खेप के वितरण के लिए संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (यूएनडब्ल्यूएफपी) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह बताया।

भारत, पाकिस्तानी सड़क मार्गों के जरिये अफगानिस्तान को 10,000 मीट्रिक टन गेहूं पहले ही भेज चुका है। वैश्विक संस्था के साथ हस्ताक्षर किये गये एक अस्थायी समझौते के प्रावधान के तहत ऐसा किया गया था।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार और यूएनडब्ल्यूएफपी ने अफगानिस्तान के लोगों के लिए दान के तौर पर 10,000 मीट्रिक टन गेहूं की अगली खेप भेजने को लेकर दूसरे समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

भाषा सुभाष आशीष

आशीष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments