scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशभारत एकमात्र ऐसा देश है जहां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि नहीं हुई: अमित शाह

भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि नहीं हुई: अमित शाह

Text Size:

नयी दिल्ली, 27 मार्च (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि एलपीजी सिलेंडर या ईंधन की कोई कमी नहीं है और भू-राजनीतिक तनाव के कारण वैश्विक तेल की कीमतों में उछाल के बावजूद भारत आपूर्ति तथा कीमतों को बनाए रखने में कामयाब रहा है।

नरेन्द्र मोदी सरकार पर भरोसा रखने का आग्रह करते हुए शाह ने कहा कि जब दुनिया भर में खुदरा कीमतें बढ़ रही हैं, तब भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि नहीं हुई है।

‘टाइम्स नाउ समिट’ पर एक साक्षात्कार में शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया है कि लॉकडाउन नहीं होगा। उन्होंने कहा, ‘‘हम देश में सामान्य कामकाज जारी रखते हुए निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि भारत पहले 27 देशों से ईंधन आयात करता था, लेकिन अब वह 42 देशों से आयात करता है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल सरकार ने खुलेआम घुसपैठ को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि जिस राज्य में ऐसे लोगों को सबसे अधिक नागरिकता दी गई है, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान उसी राज्य से सबसे अधिक मतदाताओं के नाम हटाए जाएंगे।

भाषा यासिर संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments