scorecardresearch
रविवार, 25 मई, 2025
होमदेशभारत का चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व को दर्शाता है: नायडू

भारत का चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व को दर्शाता है: नायडू

Text Size:

विजयवाड़ा, 25 मई (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को कहा कि भारत का विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मजबूत आर्थिक शासन को दर्शाता है।

नायडू की यह प्रतिक्रिया नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम द्वारा आईएमएफ के आंकड़ों का हवाला देते हुए की गई घोषणा के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए 4200 अरब अमेरिकी डॉलर का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) हासिल किया है और अब वह विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण को साकार करने की राह पर है।

नायडू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के आंकड़ों के अनुसार, भारत 2028 तक जर्मनी को पीछे छोड़कर वैश्विक स्तर पर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। आज, हम एक ऐसे पड़ाव पर हैं, जहां सभी राज्यों को एक साथ आना चाहिए और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।’’

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि आंध्र प्रदेश भारत का विकास इंजन होगा, जो 2047 तक ‘स्वर्ण आंध्र’ के सपने को पूरा करने के लिए नवाचार, बुनियादी ढांचे और विकास के माध्यम से तेजी से आगे बढ़ेगा।

भाषा देवेंद्र नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments