scorecardresearch
Sunday, 8 March, 2026
होमदेशभारत और यूरोपीय संघ ने रक्षा आपूर्ति श्रृंखलाओं के एकीकरण पर चर्चा की

भारत और यूरोपीय संघ ने रक्षा आपूर्ति श्रृंखलाओं के एकीकरण पर चर्चा की

Text Size:

नयी दिल्ली, 27 जनवरी (भाषा) भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) ने द्विपक्षीय रणनीतिक संबंधों को गहरा करने के व्यापक लक्ष्य के तहत अपनी रक्षा आपूर्ति श्रृंखलाओं को एकीकृत करने के तरीकों पर मंगलवार को चर्चा की।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यूरोपीय संघ की विदेश एवं सुरक्षा मामलों की प्रमुख काजा कलास के बीच हुई बैठक में इस मामले पर प्रमुखता से चर्चा की गई।

सिंह ने चर्चा के बाद सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘विश्वसनीय रक्षा परिवेश और भविष्य के लिए तैयार क्षमताओं के निर्माण के उद्देश्य से आपूर्ति श्रृंखलाओं को एकीकृत करने के अवसरों सहित द्विपक्षीय रक्षा मुद्दों की एक विस्तृत श्रृंखला पर चर्चा की गई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत और यूरोपीय संघ के देशों के बीच और अधिक सहयोग को लेकर उत्साहित हूं।’’

यह बैठक भारत-यूरोपीय संघ शिखर वार्ता से पहले हुई।

भाषा सिम्मी मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments