scorecardresearch
Friday, 28 November, 2025
होमदेश'एशिया पावर इंडेक्स' में भारत ने 'प्रमुख शक्ति' का दर्जा प्राप्त किया

‘एशिया पावर इंडेक्स’ में भारत ने ‘प्रमुख शक्ति’ का दर्जा प्राप्त किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 28 नवंबर (भाषा) भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में अपने प्रदर्शन के आधार पर आर्थिक विकास और सैन्य क्षमता के कारण ‘एशिया पावर इंडेक्स-2025’ में ‘प्रमुख शक्ति’ का दर्जा हासिल कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया स्थित विशेषज्ञों की संस्था ‘लोवी इंस्टीट्यूट’ ने शुक्रवार को यह बात कही ।

बहरहाल, भारत की आकांक्षों और इसके प्रभावों की लगातार सीमाएं बने रहने के बीच अंतर मौजूद है, विशेषकर चीन के संदर्भ में।

भारत वार्षिक ‘एशिया पावर इंडेक्स’-2024 में 38.1 समग्र पावर अंकों के साथ मध्य शक्तियों के बीच था जो अब मामूली रूप से बढ़कर 40 अंक हो गया। इस बढ़त ने उसे ‘प्रमुख शक्ति’ की दहलीज पर पहुंचा दिया है।

सूचकांक में भारत अमेरिका (80.5 अंक) और चीन (73.7 अंक) के बाद तीसरे स्थान पर है। जापान 38.8 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।

भारत दो मानकों (आर्थिक क्षमता और भविष्य के संसाधनों) के आधार पर तीसरे स्थान पर है। आर्थिक क्षमता में भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए अपनी रैंकिंग को एक स्थान बढ़ाकर तीसरा स्थान हासिल कर लिया है।

अपने आंतरिक निवेश में वृद्धि के कारण भारत आर्थिक संबंधों में नौवें स्थान पर पहुंच गया है।

लोवी इंस्टीट्यूट ने कहा कि एशिया पावर इंडेक्स के 2025 संस्करण में भारत की आर्थिक और सैन्य क्षमता दोनों में वृद्धि हुई है।

भाषा

शुभम माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments