scorecardresearch
Wednesday, 16 July, 2025
होमदेशमुंबई में व्यक्ति ने सौतेली बेटी की हत्या कर शव समुद्र में फेंका

मुंबई में व्यक्ति ने सौतेली बेटी की हत्या कर शव समुद्र में फेंका

Text Size:

मुंबई, 15 जुलाई (भाषा) मुंबई में 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी पांच वर्षीय सौतेली बेटी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को अरब सागर में फेंक दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी इमरान शेख को पकड़ लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह कोलाबा पुलिस अधिकारियों ने दक्षिण मुंबई में ससून डॉक के पास समुद्र में बच्ची का शव तैरता हुआ पाया गया।

इस हत्या का मकसद फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया।

यहां एक अधिकारी ने बताया कि मध्य मुंबई के एंटॉप हिल इलाके से लड़की लापता हो गई थी।

उन्होंने बताया कि उसके सौतेले पिता शेख और मां नाजिया ने अपनी बेटी की गुमशुदगी को लेकर एंटॉप हिल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। नाजिया घरेलू सहायिका का काम करती है।

भाषा यासिर प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments