scorecardresearch
Monday, 9 February, 2026
होमदेशसाल 2023 में एक हफ़्ते में दो विमान हादसों के कारण जांच के दायरे में आयी थी रेडबर्ड अकादमी

साल 2023 में एक हफ़्ते में दो विमान हादसों के कारण जांच के दायरे में आयी थी रेडबर्ड अकादमी

Text Size:

मुंबई/नयी दिल्ली, आठ फरवरी (भाषा) रेडबर्ड फ्लाइट ट्रेनिंग अकादमी का एक प्रशिक्षण विमान रविवार को बेलगावी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दो साल पहले इसी तरह की दुर्घटनाओं के कारण उसे नियामक जांच के तहत लाया गया था।

अक्टूबर 2023 में एक हफ्ते के अंदर इसके दो विमानों की क्रैश लैंडिंग के बाद, विमानन निगरानी निकाय डीजीसीए ने अकादमी के सभी बेस पर इसके अभियान को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया था।

अकादमी के विमानों से जुड़े कम से कम तीन हादसों की जांच विमानन दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) कर रहा है।

नागर विमानन मंत्रालय ने रविवार को कहा कि 50 साल से अधिक पुराने सेसना 172 प्रशिक्षण विमान कर्नाटक में ईंधन की कमी के कारण फोर्स लैंडिंग करने पर मजबूर हुआ था, विमान के दोनों पायलट सुरक्षित हैं।

कलबुर्गी से बेलगावी जा रहा विमान वीटी-ईयूसी विजयपुरा के पास एक खुले खेत में क्रैश लैंड हो गया। यह स्थान बेलगावी एयरपोर्ट से करीब 50 से 70 किलोमीटर दूर है।

सूत्रों ने बताया कि विमान में एक विमान प्रशिक्षक और एक प्रशिक्षु पायलट सवार थे। उन्होंने बताया कि यह विमान क्रैश लैंडिंग के बाद तीन टुकड़ों में टूट गया।

रेडबर्ड विमानन प्रशिक्षण अकादमी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि दुर्घटना के बाद पायलटों की चिकित्सकीय जांच कराई गई और दोनों सुरक्षित हैं।

भाषा रंजन दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments