scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशभारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने के लिए इमरान अंसारी ने धरना दिया

भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने के लिए इमरान अंसारी ने धरना दिया

Text Size:

सहारनपुर (उप्र) 10 अप्रैल ( भाषा) सहारनपुर जिले में रविवार को मुस्लिम राष्‍ट्रीय मंच, मेरठ के प्रांतीय सह संयोजक चौधरी इमरान अंसारी ने भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने के लिए धरना दिया।

सहारनपुर जिले में पुल खुमरान स्थित भगत सिंह चौक पर शहीदेआजम भगत सिंह की प्रतिमा के नीचे रविवार को उन्होंने यह धरना दिया। अंसारी ने पत्रकारों से कहा कि भारत हिन्दू बाहुल्य देश है, हिन्दू हमारे बड़े भाई हैं और हमसे बेपनाह मोहब्बत करते हैं।

उन्होंने मुस्लिम देशों का उदाहरण देते हुए सवाल उठाया कि भारत हिंदू राष्ट्र क्‍यों नहीं बन सकता है।

उन्होंने भारत के राष्ट्रपति से हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग की और यह भी कहा कि देश को तोड़ने वाले कट्टरपंथी उन्हें धमकी दे रहे हैं, लेकिन वह डरने वाले नहीं हैं।

भाषा सं आनन्द संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments