scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशचुनाव की रणनीति पर चर्चा के लिए कर्नाटक भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को

चुनाव की रणनीति पर चर्चा के लिए कर्नाटक भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को

Text Size:

बेंगलुरु, 14 जुलाई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई ने 2023 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों की रणनीति और सांगठनिक विषयों पर चर्चा के लिए शुक्रवार को पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है।

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और कर्नाटक प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष नलिन कुमार कटील और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने बृहस्पतिवार को कल होने वाली बैठक के बारे में चर्चा की।

बोम्मई ने कहा, ‘‘हमने शुक्रवार को होने वाली चिंतन सभा के बारे में बातचीत की। हमने सांगठनिक विषयों, पार्टी को मजबूत करने, राजनीतिक रूप से आगामी चुनाव का सामना करने आदि पर चर्चा की।’’

मुख्यमंत्री ने यहां पार्टी कार्यालय में बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि शुक्रवार को सुबह 9 बजे शुरू होने वाली बैठक में 50 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे जिनमें कैबिनेट मंत्री, पार्टी की प्रदेश कोर समिति के सदस्य और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

सूत्रों के अनुसार बोम्मई इस बैठक के बाद अरुण सिंह और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं।

भाषा वैभव नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments