scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशहिमाचल प्रदेश में अपार प्रेम मिला है: आर्लेकर

हिमाचल प्रदेश में अपार प्रेम मिला है: आर्लेकर

Text Size:

शिमला, 16 फरवरी (भाषा) हिमाचल प्रदेश के निवर्तमान राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने बृहस्पतिवार को यहां अपने विदाई समारोह में कहा कि उन्हें राज्य से अपार प्रेम मिला।

आर्लेकर को हाल में बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जबकि पूर्व वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला हिमाचल प्रदेश में उनका स्थान लेंगे।

आर्लेकर ने कहा, ‘‘यहां मुझे भरपूर सहयोग और सम्मान मिला, जिसके लिए मैं हिमाचल प्रदेश की जनता का हमेशा ऋणी रहूंगा।’’

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि ही नहीं बल्कि प्रेम की भी भूमि है। उन्होंने कहा कि राज्य में प्राप्त अनुभव उनके नए दायित्वों के निर्वहन में काम आएगा।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों, विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर, जनप्रतिनिधियों और राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों तथा सभी क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां इस मौके पर मौजूद थीं।

इससे पहले, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और विभिन्न गणमान्य लोगों ने राज्यपाल से मुलाकात की और अपनी शुभकामनाएं दीं।

राजभवन में बुधवार को भी निवर्तमान राज्यपाल के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया था।

भाषा देवेंद्र नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments