scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशजालंधर में अवैध हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़: पंजाब पुलिस

जालंधर में अवैध हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़: पंजाब पुलिस

Text Size:

जालंधर, चार अप्रैल (भाषा) पंजाब के जालंधर में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर अवैध हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जालंधर के शेखेवाल गांव निवासी सूरज कुमार को शुक्रवार शाम पटारा इलाके के पास एक ‘चेकपोस्ट’ पर जांच के दौरान पुलिस ने पकड़ा।

जालंधर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी)-देहात, हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि पुलिस ने सूरज के कब्जे से पांच पिस्तौल और चार कारतूस बरामद किए। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी अपने साथी दविंदरपाल सिंह उर्फ ​​दीपू और गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ उत्तर प्रदेश के मथुरा क्षेत्र से अवैध हथियार और गोला-बारूद खरीदकर जालंधर और आसपास के इलाकों में आपूर्ति करता था।

विर्क ने कहा कि पूरे ‘नेटवर्क’ का पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ जारी है और फरार सहयोगियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

भाषा राखी पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments