scorecardresearch
रविवार, 1 जून, 2025
होमदेशज्ञात जानकारी की तुलना में बहुत तेज गति से ढहने में सक्षम है बर्फ की चादरें: शोध

ज्ञात जानकारी की तुलना में बहुत तेज गति से ढहने में सक्षम है बर्फ की चादरें: शोध

Text Size:

नयी दिल्ली, छह अप्रैल (भाषा) न्यूकैसल यूनिवर्सिटी के एक नए अध्ययन से पता चला है कि जलवायु के गर्म होने के दौरान बर्फ की चादरें एक दिन में 600 मीटर तक पीछे हट सकती है। यह पहले की तुलना में 20 गुना तेज है और यह केवल दिनों या महीनों तक ही रह सकती है।

यूके के न्यूकैसल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता क्रिस्टीन बैचलर के नेतृत्व में हुए एक अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन ने इसका पता लगाने के लिए समुद्र तल की उच्च-रिजॉल्यूशन तस्वीर का उपयोग किया गया। जिसके अनुसार पूरानी बर्फ की चादरें जो नॉर्वे से फैली हुई थी वो प्रति दिन 50 से 600 मीटर की रफ्तार से पीछे हट रही थी।

शोधकर्ताओं ने बताया कि यह बर्फ के तेजी से हटने की यह दर अंटार्कटिका में उपग्रहों से देखी गई।

शोधकर्ताओं ने बताया कि लगभग 20,000 साल पहले हिम युग के अंत में पुरानी बर्फ की चादरें पीछे हट गई थी।

शोधकर्ताओं ने नेचर जर्नल में अपने निष्कर्षों का वर्णन किया है।

बैचलर ने कहा, ‘हमारा शोध उस गति के बारे में चेतावनी देता है जिससे अतीत में बर्फ की चादरें पीछे हटने में सक्षम हैं।’

भाषा

साजन रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments