scorecardresearch
Monday, 23 September, 2024
होमदेशआईएएस उषा शर्मा बनीं राजस्थान की नई मुख्य सचिव

आईएएस उषा शर्मा बनीं राजस्थान की नई मुख्य सचिव

Text Size:

जयपुर, 31 जनवरी (भाषा) भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की वरिष्ठ अधिकारी उषा शर्मा को राजस्थान का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। उन्होंने सोमवार को यहां शासन सचिवालय में निवर्तमान मुख्य सचिव निरंजन आर्य से कार्यभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि सभी जनसमस्याओं का निस्तारण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि महिलाओं से संबंधित सभी प्रमुख योजनाओं का क्रियान्वयन सुचारू रूप से हो।

शर्मा ने कहा कि शासन में जनसहभागिता सुनिश्चित किया जाएगा। इसलिए वे आमजन के दर्द को भली भांति समझती है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशानुरूप राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है।

उल्लेखनीय है कि शर्मा 1985 बैच की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी है। इससे पहले वह केन्द्रीय सचिव, युवा कार्यक्रम विभाग, महानिदेशक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, केन्द्रीय अतिरिक्त सचिव प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग, आयुक्त उद्योग, जयपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त, जिला कलेक्टर (बूंदी व अजमेर) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुकी हैं।

इससे पहले राज्य के कार्मिक विभाग ने शर्मा को मुख्य सचिव नियुक्त करने का आदेश जारी किया।

इसके अनुसार, शर्मा के पास राजस्थान राज्य खान व खनिज निगम लिमिटेड उदयपुर के अध्यक्ष पद का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा।

उल्लेखनीय है कि शर्मा राज्य की नौकरशाही के इस सर्वोच्च पद पर पहुंचने वाली दूसरी महिला अधिकारी हैं। इससे पहले 2009 में कुशल सिंह राज्य की पहली महिला मुख्य सचिव रह चुकी हैं। वहीं निर्वतमान मुख्य सचिव आर्य सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए। वहीं कार्मिक विभाग ने एक अन्य आदेश में आर्य को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त करने की घोषणा की।

भाषा पृथ्वी कुंज बिहारी अर्पणा

अर्पणा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments