scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशअग्निपथ योजना के तहत वायुसेना को चार दिन में 94,000 से अधिक आवेदन मिले

अग्निपथ योजना के तहत वायुसेना को चार दिन में 94,000 से अधिक आवेदन मिले

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 जून (भाषा) भारतीय वायुसेना को अग्निपथ भर्ती योजना के तहत पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने के चार दिन के अंदर 94,281 आवेदन मिले हैं।

योजना की घोषणा 14 जून को की गयी थी जिसके बाद इसके खिलाफ कई राज्यों में करीब एक सप्ताह तक हिंसक प्रदर्शन हुए और कई विपक्षी दल इसे वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ए. भारत भूषण बाबू ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘(सोमवार को) सुबह 10:30 बजे तक कुल 94,281 लोगों ने अग्निवीर वायु के लिए आवेदन किया है।’’

वायुसेना को योजना के तहत रविवार तक 56,960 आवेदन मिले थे।

सरकार ने कहा है कि योजना के तहत साढ़े 17 से 21 साल की उम्र के बीच के युवाओं को चार साल के कार्यकाल के लिए सेना में शामिल किया जाएगा और उनमें से 25 प्रतिशत को बाद में नियमित सेवा में शामिल किया जाएगा।

भाषा वैभव माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments