scorecardresearch
Friday, 6 February, 2026
होमदेशहैदराबाद : दवा कंपनी में आग लगने से केमिस्ट समेत दो कर्मियों की मौत

हैदराबाद : दवा कंपनी में आग लगने से केमिस्ट समेत दो कर्मियों की मौत

Text Size:

हैदराबाद, एक मार्च (भाषा) हैदराबाद के जीदीमेतला इलाके में बुधवार को एक दवा कंपनी के ‘रिएक्टर’ की सफाई के दौरान अचानक आग लगने से एक केमिस्ट समेत दो कर्मियों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि यह घटना उस समय हुई, जब कर्मचारी एक रसायन की मदद से रिएक्टर की सफाई कर रहे थे और अचानक किसी ज्वलनशील पदार्थ के सपंर्क में आने से आग लग गई।

उन्होंने बताया कि आग लगने से दोनों कर्मी झुलस गए और उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में जीदीमेतला थाने में मामला दर्ज किया गया और जांच जारी है।

भाषा

शफीक सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments