scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशहिप्र: मुख्यमंत्री के सहयोगी के बेटे के अपहरण की साजिश रचने के मामले में प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

हिप्र: मुख्यमंत्री के सहयोगी के बेटे के अपहरण की साजिश रचने के मामले में प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

Text Size:

शिमला, 24 मार्च (भाषा) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मीडिया सलाहकार के बेटे के अपहरण और लूट के प्रयास के मुख्य साजिशकर्ता के रूप में एक प्रॉपर्टी डीलर और ठेकेदार की पहचान की गई है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

शिमला जिले के ठियोग उपमंडल के जगहेरी गांव के निवासी और वर्तमान में शिमला के भट्टाकुफर में रह रहे आरोपी मनीष वर्मा उर्फ ​​मनु (46) को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से लगभग 10 कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि 20 मार्च को शिमला से लगभग 10 किलोमीटर दूर तारापुर गांव के पास कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने हिमाचल प्रदेश युवक कांग्रेस के महासचिव नरेश चौहान के बेटे आर्यन चौहान का अपहरण करने का प्रयास किया।

हालांकि, यह प्रयास विफल रहा क्योंकि चौहान भागने में सफल रहा।

चौहान की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

पुलिस ने इस अपराध में संलिप्तता के आरोप में 23 मार्च को दो आरोपियों चरणजीत सिंह और ताशी नेगी को गिरफ्तार किया। इसके बाद की जांच में मनीष वर्मा की गिरफ्तारी हुई और वह अपहरण का मुख्य साजिशकर्ता निकला।

भाषा

शुभम रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments