scorecardresearch
Tuesday, 24 February, 2026
होमदेशविधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु के लिए सीएपीएफ की 50 कंपनियां आवंटित कीं गृह मंत्रालय ने

विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु के लिए सीएपीएफ की 50 कंपनियां आवंटित कीं गृह मंत्रालय ने

Text Size:

चेन्नई, 24 फरवरी (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य में 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले सुरक्षा के एहतियाती उपाय के तौर पर तमिलनाडु को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की शुरुआती 50 कंपनियां आवंटित की हैं।

राज्य की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अर्चना पटनायक ने बताया कि सीएपीएफ की 50 कंपनियों का शुरुआती जत्था 10 मार्च, 2026 को तैनात किया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा मंगलवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘तमिलनाडु विधानसभा के चुनावों के संबंध में क्षेत्रीय प्रभुत्व और मतदाताओं का विश्वास बनाए रखने के उपायों के तहत केंद्रीय गृह मंत्रालय ने प्रारंभ में सीएपीएफ की 50 कंपनियों को तमिलनाडु में तैनात करने का निर्णय लिया है’

तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों और पड़ोसी केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के लिए अप्रैल 2026 में चुनाव होने की संभावना है।

भाषा प्रचेता मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments