scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमदेशहिमाचल प्रदेश: ऊना में राज्य परिवहन की बस पहाड़ी से टकराई, 12 लोग घायल

हिमाचल प्रदेश: ऊना में राज्य परिवहन की बस पहाड़ी से टकराई, 12 लोग घायल

Text Size:

ऊना, 12 अप्रैल (भाषा) हिमाचल प्रदेश के अंब क्षेत्र के पास रविवार को हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस के पहाड़ी से टकरा जाने के बाद कम से कम 12 यात्री घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, यह दुर्घटना सिद्ध चलेहर के पास हुई, जब धर्मशाला से पंजाब के होशियारपुर जा रही एचआरटीसी की बस का ब्रेक फेल हो गया, जिसके कारण चालक वाहन को रोक नहीं पाया। बस में लगभग 50 यात्री सवार थे।

पुलिस ने बताया कि हालांकि, चालक ने बस को सड़क के किनारे चट्टान की ओर मोड़कर रोक दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और बस खाई में गिरने से बच गई। इस दौरान, सड़क किनारे एक ढाबे के बाहर खड़ी एक कार को भी टक्कर लगी और वह क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस ने बताया कि तीन व्यक्तियों—कांगड़ा के देहरा निवासी अश्विनी (33), लग बलियाना निवासी राकेश कुमार (44), और कांगड़ा के बागली निवासी विनोद—को अंब के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज हो रहा है। पुलिस ने बताया कि शेष घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया।

ऊना के पुलिस अधीक्षक सचिन हीरेमठ ने बताया कि इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

भाषा तान्या दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments