scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशहिमाचल प्रदेश में हिमपात और बारिश हुई

हिमाचल प्रदेश में हिमपात और बारिश हुई

Text Size:

शिमला, एक फरवरी (भाषा) हिमाचल प्रदेश में रविवार को हल्की बर्फबारी के साथ बारिश हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, राज्य में गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली और तेज हवाओं के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।

शिमला जिले के शिलारू और कुल्लू जिले के कोठी में पांच सेमी हिमपात हुआ, जबकि कुफरी में चार सेमी बर्फबारी हुई। इसी तरह, लाहौल और स्पीति के गोंधला गांव में तीन सेमी, शिमला के खदराला में 2.5 सेमी, किन्नौर के सांगला में 2.1 सेमी और कल्पा में 0.8 सेमी बर्फबारी हुई।

मनाली में 10 मिमी बारिश हुई, जो राज्य में सबसे अधिक थी। इसके बाद हमीरपुर जिले के सुजानपुर तिरा में 7.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। शिमला में 4.2 मिमी, सोलन में 3.4 मिमी, नादौन में 2.6 मिमी और नाहन में 2.4 मिमी बारिश हुई।

साथ ही, राज्य का सबसे कम तापमान लाहौल और स्पीति के तबो में शून्य से नीचे 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के मध्य और ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में दो और तीन फरवरी को हिमपात और बारिश जारी रहने की प्रबल संभावना है।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य के मैदानी और निचले पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा।

भाषा

राखी दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments