scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमदेशहिमाचल प्रदेश: ईमेल के जरिए मुख्यमंत्री सुक्खू को गणतंत्र दिवस पर जान से मारने की धमकी

हिमाचल प्रदेश: ईमेल के जरिए मुख्यमंत्री सुक्खू को गणतंत्र दिवस पर जान से मारने की धमकी

Text Size:

शिमला, 21 जनवरी (भाषा) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को राज्य के गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान आत्मघाती बम हमले में जान से मारने की धमकी देने वाला एक ईमेल मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह ईमेल शिमला के उपायुक्त कार्यालय को प्राप्त हुआ, जिसमें दावा किया गया है कि यदि मुख्यमंत्री द रिज मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं तो ‘मानव बम’ के जरिए उनकी हत्या कर दी जाएगी।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और ईमेल भेजने वाले की पहचान का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उसने कहा कि मुख्यमंत्री और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

भाषा

राखी माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments