नयी दिल्ली, 22 जुलाई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता और हिमाचल प्रदेश परिवार एवं बाल कल्याण बोर्ड की पूर्व अध्यक्ष इंदु वर्मा शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं।
वह तीन बार विधायक रहे राकेश वर्मा की पत्नी हैं। इस परिवार की शिमला जिले में अच्छी राजनीतिक पकड़ है। इंदु वर्मा राज्य में महिला जागरूकता मंच नामक गैर सरकारी संगठन भी चलाती हैं।
कांग्रेस में उनका स्वागत करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के हिमाचल प्रदेश प्रभारी सचिव राजीव शुक्ला ने कहा कि इंदु वर्मा के आने से पार्टी को आगामी चुनाव में मदद मिलेगी।
भाषा यश शफीक
शफीक
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
