scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशहिमाचल पुलिस ने हमीरपुर में कई मामलों में वांछित भगोड़े को गिरफ्तार किया

हिमाचल पुलिस ने हमीरपुर में कई मामलों में वांछित भगोड़े को गिरफ्तार किया

Text Size:

हमीरपुर (हिप्र), 24 मार्च (भाषा) हिमाचल प्रदेश पुलिस ने मंगलवार को एक भगोड़े को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान राजीव कुमार (53) के रूप में हुई है, जो हमीरपुर की भोरंज तहसील का निवासी है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) बलबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि हमीरपुर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 27 फरवरी, 2026 को अपहरण और धोखाधड़ी सहित अन्य मामलों में उसे भगोड़ा घोषित किया था। मंडी, कांगड़ा और बीबीएन जिलों में नौ अन्य मामलों में भी वह वांछित है।

उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया।

भाषा

राखी सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments