scorecardresearch
Friday, 6 February, 2026
होमदेशहिमाचल: पंचायत प्रधान का पैतृक घर आग में खाक

हिमाचल: पंचायत प्रधान का पैतृक घर आग में खाक

Text Size:

शिमला, एक मार्च (भाषा) शिमला जिले के रामपुर उपसंभाग में एक पंचायत प्रधान का पैतृक घर आग में जलकर खाक हो गया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मंगलवार रात को सारू गांव की कूट पंचायत के प्रधान रतन सिंह के तीन मंजिला पैतृक घर में आग लग गयी।

अधिकारियों के अनुसार गांव तक सुगम मार्ग नहीं होने की वजह से दमकल वाहन वहां नहीं पहुंच सके। हालांकि, परिवार घटना के समय दूसरे घर में था।

आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है।

रामपुर में दो दिन में आग लगने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले सोमवार को रांजोरी गांव के थरूल खालटी में पूर्व उप पंचायत प्रधान मान सिंह के घर पर आग की घटना में 70 वर्ष की एक महिला की मृत्यु हो गयी।

भाषा वैभव मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments