scorecardresearch
Sunday, 1 February, 2026
होमदेशहाई-स्पीड रेल, एसएमई के लिए उठाए गए कदमों से तमिलनाडु को होगा लाभ: अन्नाद्रमुक

हाई-स्पीड रेल, एसएमई के लिए उठाए गए कदमों से तमिलनाडु को होगा लाभ: अन्नाद्रमुक

Text Size:

चेन्नई, एक फरवरी (भाषा) अन्नाद्रमुक महासचिव ई. के. पलानीस्वामी ने रविवार को केंद्रीय बजट के प्रस्तावों की सराहना की और कहा कि इससे आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा और तमिलनाडु को कई योजनाओं से फायदा होगा।

नेता प्रतिपक्ष पलानीस्वामी ने कुछ विशिष्ट पहलों का जिक्र करते हुए कहा कि इनसे तमिलनाडु के वस्त्र उद्योग केंद्रों जैसे तिरुप्पुर और करूर को लाभ मिलेगा और चेन्नई से जुड़ीं हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर जैसी योजनाओं से बड़े बदलाव होंगे।

अन्नाद्रमुक के शीर्ष नेता ने कहा कि 10,000 करोड़ रुपये की एसएमई विकास निधि और सूक्ष्म उद्योगों की मदद के लिए 2,000 करोड़ रुपये का टॉप-अप आत्मनिर्भर भारत कोष तमिलनाडु को लाभान्वित करेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री ने बजट में आयुर्वेद को महत्व देने का स्वागत किया।

भाषा जोहेब नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments