scorecardresearch
Thursday, 16 April, 2026
होमदेशजयपुर में विश्व धरोहर दिवस पर ‘हेरिटेज वॉक’ आयोजित किया गया

जयपुर में विश्व धरोहर दिवस पर ‘हेरिटेज वॉक’ आयोजित किया गया

Text Size:

जयपुर, 18 अप्रैल (भाषा) विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर जयपुर में आयोजित ‘हेरिटेज वॉक’ में पर्यटक गाइड, टूर ऑपरेटर, बुद्धिजीवियों सहित लगभग 30 लोगों ने भाग लिया।

इन लोगों ने जयपुर के न्यू गेट के पास हेरिटेज पथ से राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट्स तक दो किलोमीटर का ‘हेरिटेज वॉक’ किया।

हेरिटेज वॉक के समन्वयक संजय कौशिक ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य जयपुर के पर्यटन को बढ़ावा देना था। वॉक के दौरान एकत्र की गई प्रतिक्रिया को सरकारी अधिकारियों के साथ साझा किया जाएगा ताकि सफाई और अन्य व्यवस्थाओं में सुधार किया जा सके।

वॉक में लेखक अमित शर्मा, उद्यमी संजय छाबड़ा, नवीन त्रिपाठी, नितिन माथुर, अमन सोनी, संदीप सिंघल, अविजीत चतुर्वेदी, रीना चतुर्वेदी, अश्विनी पारीक और अन्य लोगों ने भाग लिया।

भाषा कुंज

संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments