जयपुर, 10 मार्च (भाषा) राजस्थान के अधिकांश भागों में असामान्य गर्मी पड़ रही है जहां मौसम विभाग ने मंगलवार से कई इलाकों में उष्ण लहर (हीट वेव) की चेतावनी दी है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के जयपुर केंद्र के अनुसार इस समय राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है जो सामान्य से चार से 10 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर है।
मंगलवार सुबह तक के 24 घंटों में राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज किया गया।
इसने बताया कि राज्य के अधिकांश भागों में आगामी तीन-चार दिन मौसम शुष्क रहेगा। आगामी 48 घंटे तापमान में विशेष बदलाव नहीं होने तथा 10-11 मार्च को दक्षिण-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं उष्ण लहर के आसार हैं।
वहीं 12 मार्च से तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। जबकि 14-15 मार्च को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की आंधी व बारिश होने तथा तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।
भाषा पृथ्वी खारी
खारी
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
