scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमदेशदोपहर दो बजे तक के मुख्य समाचार

दोपहर दो बजे तक के मुख्य समाचार

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 जून (भाषा) भाषा की अलग अलग फाइलों से शुक्रवार को दोपहर दो बजे तक जारी अहम खबरें इस प्रकार हैं:

दि21 राष्ट्रपति मुर्मू लीड नामांकन

राष्ट्रपति चुनाव में राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने दाखिल किया नामांकन

नयी दिल्ली: सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

दि24 मुर्मू विपक्ष

मुर्मू ने सोनिया, ममता और पवार से की बात, राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन की अपील की

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार से फोन पर बात की और उनसे राष्ट्रपति चुनाव में अपनी उम्मीदवारी का समर्थन करने की अपील की।

दि11 सिन्हा सुरक्षा

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा

नयी दिल्ली: केन्द्र सरकार ने राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कमांडो की ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई है।

दि13 न्यायालय लीड जकिया

गुजरात दंगे: उच्चतम न्यायालय ने प्रधानमंत्री मोदी को क्लीन चिट देने का फैसला बरकरार रखा

नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने 2002 के गुजरात दंगा मामले में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी सहित 64 लोगों को विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा क्लीन चिट दिए जाने को चुनौती देने वाली याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी।

प्रादे3 महाराष्ट्र शिवसेना शिंदे

हम वास्तविक शिवसेना, आप कौन होते हैं हमें डराने वाले : एकनाथ शिंदे

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना के धड़े द्वारा कई बागी विधायकों की सदस्यता रद्द किए जाने की मांग के बीच, पार्टी के खिलाफ बगावत का नेतृत्व कर रहे राज्य के मंत्री एकनाथ शिंदे ने दावा किया कि उनकी अगुवाई वाला समूह ‘‘वास्तविक शिवसेना’’ है और अयोग्य करार दिए जाने की धमकियों से उन्हें एवं उनके समर्थकों को डराया नहीं जा सकता।

प्रादे9 महाराष्ट्र शिवसेना राउत

विधानसभा में शिवसेना का संख्याबल घटा लेकिन शक्ति परीक्षण में बागी विधायक एमवीए का साथ देंगे: राउत

मुंबई: शिवसेना के मंत्री एकनाथ शिंदे की बगावत के बीच पार्टी के सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा में पार्टी का संख्याबल कम हुआ है, हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई की बागी विधायक सदन में शक्ति परीक्षण के दौरान राज्य की महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार को समर्थन देंगे।

प्रादे10 महाराष्ट्र शिवसेना संकट भाजपा

महाराष्ट्र में मौजूदा राजनीतिक संकट में भाजपा की कोई भूमिका नहीं : पार्टी नेता का दावा

मुंबई: शिवसेना के मंत्री एकनाथ शिंदे के अपनी पार्टी के खिलाफ बगावत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शामिल होने के आरोपों के बीच भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में चल रहे राजनीतिक संकट में उनकी पार्टी की कोई भी भूमिका नहीं है।

दि4 वायरस लीड मामले

देश में कोविड-19 के 17,336 नए मामले, 13 और लोगों की मौत

नयी दिल्ली: देश में एक दिन में कोविड-19 के 17,336 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 4,33,62,294 हो गई। देश में 124 दिन बाद संक्रमण के दैनिक मामलों में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

वि14 ब्रिटेन लीड जॉनसन

दो सीट के उपचुनाव में हार के बाद जॉनसन को एक और झटका, कंजर्वेटिव पार्टी प्रमुख ने दिया इस्तीफा

लंदन: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को उस समय तीन बड़े झटके लगे, जब उनकी कंजर्वेटिव पार्टी दो अहम संसदीय क्षेत्रों में उपचुनाव हार गई और इसके बाद उनकी पार्टी के अध्यक्ष एवं उनके निकट सहयोगी ने इस्तीफा दे दिया।

अर्थ9 टाटा स्टील

टाटा स्टील माइनिंग ने रोहित फेरो-टेक का अधिग्रहण किया

नयी दिल्ली: टाटा स्टील की खनन इकाई टाटा स्टील माइनिंग लिमिटेड (टीएसएमएल) ने कर्ज में डूबी रोहित फेरो-टेक (आरएफटी) की शेष 10 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी का अधिग्रहण 20 करोड़ रुपये में पूरा कर लिया है। कंपनी ने एक बयान में इसकी जानकारी दी।

खेल3 खेल भारत राशिद

हज यात्रा पर जाने के कारण भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला में नहीं खेलेंगे राशिद

लंदन, इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने आदिल राशिद को मक्का की हज यात्रा करने की अनुमति दे दी है जिससे यह लेग स्पिनर अगले महीने भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला में नहीं खेल पाएगा।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments