नयी दिल्ली, एक जनवरी (भाषा) भाषा की अलग-अलग फाइल से रविवार अपराह्न दो बजे तक जारी अहम खबरें इस प्रकार हैं-
प्रादे15 हरियाणा लीड मंत्री उत्पीड़न
हरियाणा के खेल मंत्री के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज
चंडीगढ़: चंडीगढ़ पुलिस ने एक महिला कोच की शिकायत पर हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न और बंधक बनाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
अर्थ7 औद्योगिक नीति
नयी औद्योगिक नीति पर काम कर रहा है डीपीआईआईटी, ‘मेड इन इंडिया’ ब्रांड को मिलेगा बढ़ावा
नयी दिल्ली: उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) एक नई औद्योगिक नीति पर काम कर रहा है, जिसमें उद्योग के लिए वित्त पोषण स्रोतों को बढ़ाने और ‘मेड इन इंडिया’ ब्रांड के लिए एक नयी योजना का प्रस्ताव है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
दि9 वायरस मामले
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 265 नए मामले, तीन और लोगों की मौत
नयी दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 265 नए मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण के मामले बढ़कर अब 4,46,78,649 हो गए हैं।
दि8 मोदी भारत विज्ञान कांग्रेस
मंगलवार को 108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए 108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस (आईएससी) को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने रविवार को यह जानकारी दी।
दि3 दिल्ली आग मौत
दिल्ली में वृद्धाश्रम में लगी आग, दो लोगों की मौत
नयी दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-2 में एक वृद्धाश्रम में रविवार सुबह आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई।
दि2 मोदी नववर्ष शुभकामना
प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को लोगों को नए साल की शुभकामनाएं दीं।
प्रादे10 राजस्थान दुर्घटना
राजस्थान में सड़क हादसे में पांच की मौत
जयपुर: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में ईंटों से लदे एक ट्रक और एक कार की टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।
वि8 विश्व नववर्ष
दुनियाभर में आतिशबाजी और रोशनी की जगमगाहट के साथ नए साल का स्वागत
न्यूयॉर्क: आतिशबाजी के साथ 2023 की शुरुआत करते हुए दुनिया भर में नए साल का जश्न मनाया गया। इस तरह एक साल का अंत हो गया जिसमें यूरोप में युद्ध छिड़ा, ब्रिटिश राजशाही में नया अध्याय लिखा गया और मुद्रास्फीति पर वैश्विक चिंताएं बनी रहीं।
वि7 उकोरिया लीड किम परमाणु
किम जोंग उन ने परमाणु शस्त्रागार में तेज़ी से विस्तार करने का आदेश दिया
सियोल: उत्तर कोरिया ने नए साल के पहले ही दिन रविवार को एक मिसाइल का परीक्षण किया। वहीं उसके नेता किम जोंग उन ने अपने देश के परमाणु शस्त्रागार का विस्तार करने और नई व अधिक शक्तिशाली अंतरमहाद्विपीय बैलिस्टिक मिसाइल विकसित करने का आदेश दिया है।
खेल4 खेल ऑस्ट्रेलिया मैकडोनाल्ड
ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच ने कहा, भारत दौरे से पहले अभ्यास मैच की जरूरत नहीं
सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड का मानना है कि विदेशी दौरों से पहले अभ्यास मैच नहीं खेलने की उनकी रणनीति भारत के खिलाफ फरवरी-मार्च में होने वाली चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में भी कारगर साबित होगी।
भाषा
नोमान नेत्रपाल
नेत्रपाल
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
