श्रीनगर, आठ फरवरी (भाषा) नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को आरोप लगाया कि देश में मुसलमानों के खिलाफ नफरत ‘आम बात हो गयी है और अब विविधता का सम्मान नहीं’ रह गया है ।
अब्दुल्ला सोशल मीडिया में आए एक वीडियो पर टिप्पणी कर रहे थे। वीडियो में कुछ पुरुषों को कर्नाटक के एक कॉलेज में हिजाब पहनी एक महिला के साथ ‘बसलूकी’ करते देखा जा सकता है।
अब्दुल्ला ने ट्वीट किया है, ‘‘कितने बहादुर हैं ये पुरुष और एक अकेली लड़की को निशाना बनाते हुए उन्हें कैसे पुरुषार्थ का अनुभव हो रहा है। मुसलमानों के लिए नफरत आज भारत की मुख्यधारा में है और सामान्य बात हो गयी है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘अब हम वह देश नहीं रह गए हैं जिसे अपनी विविधता पर गर्व था, हम लोगों को इसकी (विविधता) सजा देना चाहते हैं और उन्हें इससे बाहर निकालना चाहते हैं।’’
इसबीच, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि ऐसी घटनाओं को अलग नहीं देखा जाना चाहिए।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘दिन-दहाड़े एक मुसलमान महिला को बिना किसी डर के प्रताड़ित कर रहे गुंडों को देखकर ऐसा लगता है कि उन्हें सत्ता में मौजूद लोगों का संरक्षण प्राप्त है। ऐसी घटनाओं को अलग नहीं देखा जा सकता है, जैसा भाजपा आशा कर रही है कि उससे उत्तर प्रदेश चुनाव में ध्रुवीकरण में मदद मिलेगा।’’
भाषा अर्पणा उमा
उमा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
