scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशबजट सत्र के दौरान सदन में सुनेत्रा पवार के विभागों से जुड़े सवालों का जवाब देंगे हसन और दत्तात्रेय

बजट सत्र के दौरान सदन में सुनेत्रा पवार के विभागों से जुड़े सवालों का जवाब देंगे हसन और दत्तात्रेय

Text Size:

मुंबई, 28 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान सदन में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के विभागों से संबंधित सवालों का जवाब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के कोटे के दो मंत्री देंगे।

सुनेत्रा पवार की ओर से आबकारी विभाग से जुड़े सवालों का सदन में जवाब हसन मुश्रीफ देंगे जबकि खेल/अल्पसंख्यक मामलों से जुड़े प्रश्नों का उत्तर देने की जिम्मेदारी मंत्री दत्तात्रेय भरणे संभालेंगे।

विधानसभा और विधान परिषद के संबंधित पीठासीन अधिकारियों ने इस निर्णय की घोषणा की।

पिछले महीने विमान दुर्घटना में तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मृत्यु के बाद वित्त विभाग को छोड़कर उनके सभी विभाग उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को आवंटित कर दिए गए थे।

इससे पहले, विधानमंडल में उपमुख्यमंत्री व शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के आवास एवं शहरी विकास विभाग से जुड़े सवालों का उत्तर देने के लिए मंत्री शंभूराज देसाई और उदय सामंत को नामित किया गया था।

भाषा जितेंद्र धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments