गुरुग्राम, आठ फरवरी (भाषा) हरियाणा के नूंह जिले से गुजरने वाले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक चालक ने खतरनाक स्टंट किया, जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया। पुलिस ने बताया कि रविवार को ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया और ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है।
यह घटना तीन फरवरी को शाम करीब चार बजे की है जब चालक ने रिगाड गांव के पास लापरवाही से गाड़ी चलाई।
पुलिस के अनुसार, वीडियो में चालक को ट्रक को तेज गति से चलाते और स्टंट करते हुए देखा जा सकता है, जिससे अन्य लोगों की जान खतरे में पड़ गई।
घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने ट्रक का नंबर पता किया और जांच शुरू की।
पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान, चालक की पहचान राजस्थान के अलवर जिला निवासी साबिर के रूप में हुई।
भाषा तान्या नेत्रपाल
नेत्रपाल
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
