जींद, 27 जनवरी (भाषा) हरियाणा के जींद में एक ट्रैवलर और ट्रक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि सात गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, जींद के उझाना गांव के निकट खनौरी की तरफ जा रही एक ट्रैवलर की ट्रक से टक्कर हो गयी, जिसमें एक युवक की मौत हो गयी और सात लोग घायल हो गये।
पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
गढी थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना शनिवार सुबह करीब सवा आठ बजे उस समय हुई, जब एक ट्रैवलर दिल्ली से आठ सवारियां लेकर पंजाब के सगंरूर जिले के बहादरपुर जा रहा था कि उझाना गांव के पास दिल्ली-पटियाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर धुधं के कारण उसकी एक ट्रक से टक्कर हो गई।
उन्होंने बताया कि ट्रैवलर में आठ सवारी थी। अधिकारी ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैवलर के परखच्चे उड़ गए।
अधिकारी ने बताया कि ट्रैवलर में सवार सभी लोगों को 28 जनवरी को परिवार के ही एक शादी समारोह में शामिल होना था।
भाषा सं जितेंद्र
जितेंद्र
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
