scorecardresearch
Monday, 13 April, 2026
होमदेशहरियाणा : कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा की कार से नीलगाय टकराई, बाल-बाल बचे

हरियाणा : कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा की कार से नीलगाय टकराई, बाल-बाल बचे

Text Size:

चंडीगढ़, नौ अप्रैल (भाषा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा (75) रविवार को हरियाणा के हिसार जिले में सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हुड्डा रविवार को किसी समारोह में भाग लेने जा रहे थे, तभी हरियाणा के हिसार जिले में बरवाला के निकट एक नीलगाय उनकी एसयूवी से टकरा गई। हादसे में कार का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

हिसार के पुलिस अधीक्षक गंगा राम पुनिया ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई और हुड्डा के वाहन से जा टकराई। हालांकि, वह बाल-बाल बच गए और वाहन में सवार किसी अन्य को कोई चोट नहीं आई।’’

वहीं, हुड्डा ने बताया कि हादसे में किसी को चोट नहीं लगी है।

उन्होंने कहा, ‘मैं अपना कार्यक्रम जारी रख रहा हूं और एक समारोह में हिस्सा लेने जा रहा हूं।’

हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हुड्डा ने, बाद में अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

वहीं, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने घटना के बाद हुड्डा को फोन किया और उनका हालचाल पूछा।

भाषा साजन सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments