scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमदेशहरियाणा के गृह मंत्री विज की कार का ‘शॉक एब्जॉर्बर’ टूटा, बाल-बाल बचे

हरियाणा के गृह मंत्री विज की कार का ‘शॉक एब्जॉर्बर’ टूटा, बाल-बाल बचे

Text Size:

चंडीगढ़, 19 दिसंबर (भाषा) हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने सोमवार को कहा कि केएमपी एक्सप्रेस-वे पर उनके सरकारी वाहन का ‘शॉक एब्जॉर्बर’ टूट गया और वह बाल-बाल बच गए।

घटना उस समय हुई जब विज पार्टी की एक बैठक में शामिल होने के लिए अंबाला कैंट से गुरुग्राम जा रहे थे।

विज ने ट्वीट किया, “अंबाला कैंट से गुरुग्राम जाने के दौरान चमत्कारिक रूप से बच गया, जब केएमपी रोड पर मेरे सरकारी वाहन मर्सिडीज बेंज इंड ई200 के शॉकर के दो टुकड़े हो गए।”

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता विज ने कार और टूटे हुए हिस्से की तस्वीरें भी पोस्ट कीं।

विज ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि जब कार कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर चल रही थी, तो अचानक ‘शॉक एब्जॉर्बर’ टूट गया।

अंबाला कैंट से विधायक विज ने कहा कि सौभाग्य से घटना के समय कार धीमी गति से चल रही थी।

विज ने कहा, “चालक की तरफ का शॉक एब्जॉर्बर टूट गया। इसके बाद चालक कार को वर्कशॉप ले गया।”

उन्होंने कहा कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

विज ने कहा कि घटना के बाद उन्होंने पार्टी नेता घनश्याम सराफ की कार से यात्रा की।

भाषा जोहेब नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments