scorecardresearch
Wednesday, 11 February, 2026
होमदेशहरियाणा: सूरजकुंड मेले में झूले के गिरने की घटना के बाद फरीदाबाद के डीसीपी (एनआईटी) का तबादला

हरियाणा: सूरजकुंड मेले में झूले के गिरने की घटना के बाद फरीदाबाद के डीसीपी (एनआईटी) का तबादला

Text Size:

चंडीगढ़, 10 फरवरी (भाषा) हरियाणा सरकार ने फरीदाबाद के पुलिस उपायुक्त (एनआईटी) के पद पर कार्यरत भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी मकसूद अहमद का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया। आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई।

आधिकारिक आदेशों के अनुसार, उन्हें पंचकूला पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के पद पर तैनात किया गया है।

उनका तबादला फरीदाबाद के सूरजकुंड मेला मैदान में झूले के टूटकर गिरने की घटना के तुरंत बाद हुआ है। इस घटना में बचाव कार्य के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस निरीक्षक की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। इस घटना के संबंध में रविवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

विपक्ष ने इस त्रासदी के लिए सरकार की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया।

आईपीएस अधिकारी के तबादले के आदेश के अलावा राज्य सरकार ने हरियाणा पुलिस सेवा के अधिकारी सुरेश कुमार का भी स्थानांतरण कर दिया।

नूंह में भारतीय रिजर्व बटालियन की दूसरी बटालियन में वर्तमान में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के रूप में कार्यरत कुमार का तबादला कर उन्हें होडल (पलवल) में डीएसपी के रूप में तैनात किया गया है।

सरकार ने पुलिस के दोनों अधिकारियों के स्थानांतरण का आदेश सोमवार को जारी किया।

भाषा यासिर सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments