scorecardresearch
Tuesday, 8 October, 2024
होमदेशहरियाणा चुनाव : विजयी उम्मीदवारों में आदित्य सुरजेवाला, कृष्ण मिड्ढा व मम्मन खान शामिल

हरियाणा चुनाव : विजयी उम्मीदवारों में आदित्य सुरजेवाला, कृष्ण मिड्ढा व मम्मन खान शामिल

Text Size:

चंडीगढ़, आठ अक्टूबर (भाषा) हरियाणा विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कृष्ण लाल मिड्ढा और फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस के मौजूदा विधायक मम्मन खान ने अपने-अपने क्षेत्रों से मंगलवार को जीत हासिल की। विधानसभा चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों में कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला के पुत्र आदित्य सुरजेवाला भी शामिल हैं।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, जींद से भाजपा के मौजूदा विधायक मिड्ढा ने कांग्रेस के महावीर गुप्ता को 15,860 मतों से हराया। वहीं खान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के नसीम अहमद को 98,441 मतों के भारी अंतर से हराया।

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला ने कैथल सीट पर भाजपा के मौजूदा विधायक लीला राम को 8,124 मतों से हराया। वहीं खरखौदा से भाजपा के पवन खरखौदा ने कांग्रेस के जयवीर सिंह को 5,635 मतों से हराया।

सफीदों सीट पर भाजपा के राम कुमार गौतम ने कांग्रेस उम्मीदवार सुभाष गांगोली को 4,037 मतों से हराया। कांग्रेस के राम करण ने शाहबाद सीट पर भाजपा के सुभाष चंद को 6441 मतों से हराया।

कांग्रेस उम्मीदवार अशोक अरोड़ा ने थानेसर से निवर्तमान मंत्री सुभाष सुधा को 3,243 मतों से हराया।

भाषा अविनाश नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments