देहरादून, एक जनवरी (भाषा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रविवार शाम यहां ऋषिकेश के एक रिसॉर्ट की रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर एक “कैंडल मार्च” का नेतृत्व किया। अंकिता भंडारी की पिछले साल उसके नियोक्ता द्वारा हत्या कर दी गई थी।
मार्च गांधी पार्क से शुरू होकर घंटाघर चौराहे पर समाप्त हुआ।
“कैंडल मार्च” में राज्य की बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस नेताओं ने भाग लिया, जिन्होंने ‘अंकिता हम शर्मिंदा हैं, तेरे क़तिल ज़िंदा हैं’ जैसे नारे लगाए।
अंकिता भंडारी की कथित तौर पर सितंबर में रिसॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य और उसके दो साथियों द्वारा उसके (अंकिता) एक वीआईपी आगंतुक को “अतिरिक्त सेवाएं” देने के उनके दबाव का विरोध करने पर हत्या कर दी गई थी।
कथित हत्यारे जेल में हैं और मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल द्वारा पहले ही आरोपपत्र दायर किया जा चुका है।
भाषा जितेंद्र दिलीप
दिलीप
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
