scorecardresearch
Thursday, 12 March, 2026
होमदेशगुजरात: सरकारी स्कूलों में दो साल बाद मध्याह्न भोजन योजना बहाल की गई

गुजरात: सरकारी स्कूलों में दो साल बाद मध्याह्न भोजन योजना बहाल की गई

Text Size:

अहमदाबाद, 29 मार्च (भाषा) गुजरात सरकार ने मंगलवार को नौ शहरी केंद्रों पर सरकारी और सरकार द्वारा वित्त पोषित स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना बहाल कर दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। कोविड-19 महामारी के चलते दो साल पहले इस योजना को रोक दिया गया था।

अधिकारी ने बताया कि 29,464 प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों को इस योजना के तहत 31 मार्च से मध्याह्न भोजन दिया जाएगा। महामारी के कारण 16 मार्च 2020 को इस योजना का क्रियान्वयन रोक दिया गया था। सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि राज्य के शिक्षा मंत्री जीतू वाघानी ने गांधीनगर के एक स्कूल से इस योजना को फिर से शुरू किया।

भाषा यश दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments