scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशगुजरात परीक्षा पेपर लीक मामला : गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़कर 19 हुई

गुजरात परीक्षा पेपर लीक मामला : गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़कर 19 हुई

Text Size:

अहमदाबाद, तीन फरवरी (भाषा) गुजरात पंचायत जूनियर क्लर्क परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में कथित रूप से शामिल दो लोगों को पश्चिम बंगाल के कोलकाता से पकड़ा गया और शुक्रवार को यहां लाया गया, जिससे मामले में कुल गिरफ्तार लोगों की संख्या 19 हो गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गुजरात के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) द्वारा वड़ोदरा में एक कंप्यूटर सेंटर पर छापा मारे जाने के बाद प्रश्नपत्र लीक होने का मामला सामने आने के बाद 29 जनवरी को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। उस समय पंद्रह लोगों को पकड़ा गया था।

एटीएस के अनुसार, वर्तमान में वड़ोदरा में रहने वाले ये दोनों बिहार के मूल निवासी हैं और इस मामले में मुख्य आरोपी हैं।

भाषा जितेंद्र नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments