scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशग्रामीण डाक सेवक गांवों की बुनियादी सेवाओं में अहम भूमिका निभाते हैं: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री

ग्रामीण डाक सेवक गांवों की बुनियादी सेवाओं में अहम भूमिका निभाते हैं: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री

Text Size:

अमरावती, 22 फरवरी (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को कहा कि ग्रामीण डाक सेवक (डीजीएस) गांवों की बुनियादी सेवाओं में अहम भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी कभी भी ग्रामीण डाक सेवकों द्वारा दी जाने वाली मानव सेवा की जगह नहीं ले सकती।

ग्रामीण डाक सेवक सम्मेलन को संबोधित करते हुए नायडू ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान ग्रामीण डाक कर्मियों की भूमिका याद करते हुए कहा कि उस समय डाक सेवक स्वतंत्रता सेनानियों तक समाचारपत्र पहुंचाते थे और जब बैंक नहीं थे तब मनी ऑर्डर के माध्यम से उन्हें वित्तीय सहायता भी उपलब्ध कराते थे।

नायडू ने कहा, ‘ग्रामीण डाक सेवक ग्रामीण लॉजिस्टिक्स और बुनियादी सेवाओं की रीढ़ की हड्डी हैं। प्रौद्योगिकी कितनी भी उन्नत क्यों न हो, यह मानव सेवा की जगह कभी नहीं ले सकती।’

भाषा योगेश सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments