नयी दिल्ली, सात नवंबर (भाषा) मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर शुक्रवार को 15 नवंबर से 15 फरवरी तक दिल्ली सरकार और एमसीडी कर्मचारियों के लिए काम के घंटों में बदलाव करने की घोषणा की।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, दिल्ली सरकार के कार्यालयों में अब सुबह 10 बजे से शाम 6.30 बजे तक और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के कार्यालयों में सुबह 8.30 बजे से शाम 5 बजे तक कामकाज होगा।
वर्तमान में, दिल्ली सरकार के कार्यालय सुबह 9.30 बजे से शाम छह बजे तक और एमसीडी कार्यालय सुबह नौ बजे से शाम 5.30 बजे तक खुले रहते हैं।
बयान में कहा गया है कि चूंकि वर्तमान में दोनों समय-सारिणी के बीच केवल 30 मिनट का अंतराल है, इसलिए शहर में सुबह और शाम दोनों समय भारी यातायात जाम रहता है, जिससे वायु प्रदूषण और बढ़ जाता है।
भाषा तान्या सुभाष
सुभाष
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
