scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशविरोधियों को निशाना बनाने के लिए नया स्पाइवेयर ढूंढ रही है सरकार: कांग्रेस

विरोधियों को निशाना बनाने के लिए नया स्पाइवेयर ढूंढ रही है सरकार: कांग्रेस

Text Size:

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल (भाषा) कांग्रेस ने सोमवार को दावा किया कि केंद्र सरकार विपक्षी नेताओं और विरोधियों को निशाना बनाने के लिए नए स्पाइवेयर की तलाश कर रही है।

पार्टी के मीडिया एवं प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा के इस दावे पर फिलहाल सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

खेड़ा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पेगासस जब बहुत बदनाम हो गया, तो यह सरकार अब नया स्पाइवेयर ढूंढ रही है और इसने आग्रह पत्र भी निकाला है।’’

कांग्रेस नेता ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया में आई खबरों का हवाला देते हुए यह दावा भी किया कि सरकार ‘कोग नाइट’ नामक स्पाइवेयर लेना चाहती है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार राजनीतिक रणनीतिकारों, पत्रकारों, विपक्ष के लोगों के खिलाफ इसका उपयोग करना चाहती है।’’

भाषा हक हक माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments