हैदराबाद, 28 फरवरी (भाषा) तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने कलोजी नारायण राव यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (केएनआरयूएचएस) के कुलपति से मेडिकल की एक छात्रा की ‘‘आत्महत्या’’ की विस्तृत जांच कराने को कहा।
ऐसा आरोप है कि वारंगल जिले के एक सरकारी अस्पताल में छात्रा ने अपनी सीनियर के ‘‘उत्पीड़न’’ से तंग आकर 22 फरवरी को आत्महत्या कर ली।
राजभवन द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, इस घटना को गंभीरता से लेते हुए राजभवन ने केएनआरयूएचएस के कुलपति को पत्र लिखा है।
पत्र में मेडिकल छात्रा की मौत की सभी पहलुओं से जांच करने पर जोर दिया गया है।
भाषा गोला नेत्रपाल
नेत्रपाल
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
