scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशगाजियाबाद : व्यक्ति ने पत्नी की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या की

गाजियाबाद : व्यक्ति ने पत्नी की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या की

Text Size:

गाजियाबाद (उप्र), 22 जुलाई (भाषा) गाजिबयाद में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी और इसके बाद इमारत से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था जो एक बैंक में प्रबंधक के पद पर थी।

पुलिस ने बताया कि व्यक्ति के पिता ने पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस महिला को नजदीक के अस्पताल में ले गई। चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि मृतका की पहचान कर ली गई है और उसका नाम काम्या है।

इंदिरापुरम के सर्किल अधिकारी अभय मिश्रा ने कहा कि बाद में आरोपी विकास मीणा ने इमारत की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इससे विकास के सिर और पैरों पर चोटें आई हैं और उसका एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि विकास बेरोजगार है।

भाषा शफीक सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments