scorecardresearch
सोमवार, 16 जून, 2025
होमदेशघोषणाओं के नाम पर जनता को भ्रमित कर रही है गहलोत सरकार: अरुण सिंह

घोषणाओं के नाम पर जनता को भ्रमित कर रही है गहलोत सरकार: अरुण सिंह

Text Size:

जयपुर, 15 सितंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने शुक्रवार को विभिन्न घोषणाओं पर राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रोज घोषणा कर जनता को भ्रमित करते हैं।

भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान शुक्रवार को मेड़ता विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री गहलोत रोज घोषणा पर घोषणा करते हैं और जनता को भी भ्रमित करने का काम करते हैं।’’

उन्होंने विश्वास जताया कि जनता का प्यार और समर्थन बता रहा है कि भाजपा को प्रचंड जीत मिलने वाली है।

चूरू में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने मीडिया से कहा कि राज्य की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है और आगामी चुनाव तक प्रदेश में कांग्रेस लुप्त हो जाएगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार घोटाले की सरकार है और इस सरकार का इकबाल खत्म हो चुका है, आम जनता में आज इस सरकार के प्रति विश्वास खत्म हो गया है।

अजमेर में परिवर्तन यात्रा के दौरान संवाददाताओं से बातचीत में प्रतिपक्ष के उपनेता सतीश पूनियां ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के शासन में युवाओं के साथ अन्याय हुआ है और 28 फीसदी बेरोजगारी राजस्थान में है जो देश में सर्वाधिक है।

भाजपा नेता ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में जी-20 सम्मेलन ने भारत को नई पहचान दी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 सितंबर को कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

भाषा कुंज पृथ्वी रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments