scorecardresearch
बुधवार, 14 मई, 2025
होमदेशराजस्थान में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार में शामिल गहलोत सरकार : अनुराग ठाकुर

राजस्थान में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार में शामिल गहलोत सरकार : अनुराग ठाकुर

Text Size:

जयपुर, 18 नवंबर (भाषा) केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर निशाना साधते हुए कहा कि जब राजस्थान में महिलाओं और दलितों के खिलाफ अपराध हो रहे थे तब खरगे कहां थे।

दरअसल खरगे ने दलित उत्पीड़न के मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोला था, जिस पर पलटवार करते हुए अनुराग ठाकुर ने खरगे पर निशाना साधा।

ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा दिया था लेकिन महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं पर वह राजस्थान नहीं आईं। भाजपा नेता ने राज्य की कांग्रेस सरकार को ‘गहलूट’ सरकार करार दिया और सरकार पर भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ”पिछले पांच वर्षों में ‘गहलूट सरकार’ बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार में शामिल रही है और सरकार ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों की उपेक्षा की है। महिलाओं के खिलाफ अपराध से लेकर अनुसूचित जाति के लोगों पर हमले तक, राज्य में संसाधनों की अनियंत्रित लूट देखी गई।”

उन्होंने कहा, ”कांग्रेस नेताओं द्वारा किए गए वादे अधूरे रह गए। किसानों को कर्ज के बोझ तले दबा दिया गया और महिलाओं को वादे के मुताबिक समर्थन नहीं मिला। हिमाचल और कर्नाटक में दिए गए कांग्रेस पार्टी के आश्वासन खोखले साबित हुए हैं।”

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता का गहलोत सरकार से मोहभंग हो चुका है।

ठाकुर ने राज्य में कांग्रेस नेताओं की दी गई गारंटी की प्रामाणिकता पर भी सवाल उठाया।

भाषा कुंज जितेंद्र

जितेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments