scorecardresearch
Monday, 13 May, 2024
होमदेशबंधुत्व, समतावादी और आधुनिक दृष्टिकोण जैसे मूल्यों से नेहरू ने भारत की नींव रखी: राहुल गांधी

बंधुत्व, समतावादी और आधुनिक दृष्टिकोण जैसे मूल्यों से नेहरू ने भारत की नींव रखी: राहुल गांधी

मोदी ने ट्वीट किया, ‘देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि.’

Text Size:

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी.

वर्ष 1889 में जन्मे कांग्रेस के दिग्गज नेता नेहरू भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे थे.

मोदी ने ट्वीट किया, ‘देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि.’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शांति वन जाकर जवाहरलाल नेहरू को उनकी 131वीं जयंती पर नमन किया.

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘आज भारत अपने पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मना रहा है. वो एक महान विचारक थे जिन्होंने बंधुत्व, समतावादी और आधुनिक दृष्टिकोण जैसे मूल्यों के जरिए हमारे देश की नींव रखी. इन मूल्यों को बचाए रखना हमारी कोशिश होनी चाहिए.’

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

दिप्रिंट आपके लिए ले कर आता है कहानियां जो आपको पढ़नी चाहिए, वो भी वहां से जहां वे हो रही हैं

हम इसे तभी जारी रख सकते हैं अगर आप हमारी रिपोर्टिंग, लेखन और तस्वीरों के लिए हमारा सहयोग करें.

अभी सब्सक्राइब करें

कांग्रेस पार्टी ने 2.36 मिनट का एक वीडियो जारी किया जिसमें नेहरू के बारे में जानकारी दी गई है. पार्टी के ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में लिखा है, ‘पंडित जवाहरलाल नेहरू के विराट व्यक्तित्व ने दुनिया और देश के लिये अविस्मरणीय योगदान दिया है. लोक-कल्याण के लिए नए प्रतिमान स्थापित करने वाले ऐसे विराट व्यक्तित्व के धनी प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर भावपूर्ण नमन.’


यह भी पढ़ें: सादगी ही अयोध्या की दिवाली की खूबसूरती रही है, अब तो बाजार के जगमग में खो रहे मूल्य


 

share & View comments