scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशशिमला में एक आवासीय इमारत के चार कमरे आग से जलकर खाक

शिमला में एक आवासीय इमारत के चार कमरे आग से जलकर खाक

Text Size:

शिमला, पांच मार्च (भाषा) हिमाचल प्रदेश के शिमला शहर के मध्य में स्थित ईदगाह कॉलोनी में बृहस्पतिवार दोपहर आग लगने से एक आवासीय इमारत के चार कमरे जलकर खाक हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

हालांकि, किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

एक दमकल अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘हमें शाम करीब 4.43 बजे सूचना मिली। मॉल रोड, छोटा शिमला और बोइल्यूगंज से एक-एक दमकल गाड़ी तुरंत मौके पर भेजी गईं। डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।’

अधिकारी ने बताया कि जले हुए कमरों में चार लोग रह रहे थे। आग में लाखों रुपये की संपत्ति भी नष्ट हो गई।

भाषा तान्या नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments