scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमदेशपंजाब के होशियारपुर में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत

पंजाब के होशियारपुर में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत

Text Size:

होशियारपुर, तीन फरवरी (भाषा) होशियारपुर में मुकेरियां के पास जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक कार ने स्कूटर को टक्कर मार दी जिसके बाद स्कूटर एक खड़े ट्रक से जा टकराया जिससे स्कूटर सवार चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि राम नगर कॉलोनी के पास हुई इस घटना में स्कूटर सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक को मामूली चोटें आईं।

फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों ने मुकेरियां निवासी कार चालक को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामला दर्ज कर लिया गया है।

भाषा यासिर शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments