हाजीपुर (बिहार), एक मार्च (भाषा) बिहार के वैशाली जिले में रविवार को एक घर में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
घटना अनवरपुर गांव में सराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई।
अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
हाजीपुर सदर अनुमंडल के एसडीएम रामबाबू बाइठा ने कहा, “रविवार दोपहर अधिकारियों को सूचना मिली कि अनवरपुर गांव में अपने घर के सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान एक ही परिवार के चार सदस्य बेहोश हो गए। बाद में ग्रामीण उन्हें निकटतम अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।”
उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच जारी है।
भाषा जोहेब नरेश
नरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
